केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को और आसान बनाने के लिए नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) ने एक नया डिजिटल टूल लॉन्च किया है — ‘Get Solar in 60 Secs’।
इस इंटरैक्टिव प्लेटफॉर्म की मदद से देश के नागरिक अब सिर्फ 1 मिनट के भीतर अपने घर की छत पर सोलर प्लांट लगाने का पूरा गणित समझ सकते हैं। योजना की शुरुआत से अब तक 50 लाख से ज्यादा घर अपनी बिजली खुद बनाने में सक्षम हो चुके हैं।
इस इंटरैक्टिव प्लेटफॉर्म की मदद से देश के नागरिक अब सिर्फ 1 मिनट के भीतर अपने घर की छत पर सोलर प्लांट लगाने का पूरा गणित समझ सकते हैं। योजना की शुरुआत से अब तक 50 लाख से ज्यादा घर अपनी बिजली खुद बनाने में सक्षम हो चुके हैं।
Get Solar in 60 Secs टूल कैसे इस्तेमाल करें?
- अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- राज्य और जिला चुनें।
- स्लाइडर की मदद से पिछले महीने का बिजली बिल और स्वीकृत लोड (Sanctioned Load) डालें।
टूल तुरंत बता देता है:
- उपयुक्त सोलर प्लांट क्षमता (kW)
- अनुमानित कुल लागत
- मिलने वाली सरकारी सब्सिडी
- उपलब्ध बैंक लोन और ब्याज दर
- जीवनभर की अनुमानित बचत
इसके अलावा टूल पंजीकृत सर्टिफाइड वेंडरों की लिस्ट भी दिखाता है, जिनसे आप सीधे व्हाट्सएप या कॉल करके इंस्टॉलेशन शुरू कर सकते हैं।
Get Solar in 60 Secs टूल आजमाएं
SUNtosh AI चैटबॉट
4 जून 2026 को MNRE ने SUNtosh नाम का व्हाट्सएप-आधारित AI चैटबॉट भी लॉन्च किया है। इससे सब्सिडी, आवेदन प्रक्रिया और आम समस्याओं का जवाब तुरंत व्हाट्सएप पर मिल जाता है।
योजना के बड़े लक्ष्य
- 1 करोड़ घरों तक रूफटॉप सोलर पहुंचाना
- FY 2026-27 तक 30 GW क्षमता
- 1,000 अरब यूनिट स्वच्छ बिजली
- 72 करोड़ टन CO₂ उत्सर्जन कम करना
आधिकारिक पोर्टल: pmsuryaghar.gov.in