PM Surya Ghar Yojana: लखनऊ में 300 यूनिट फ्री बिजली के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन, जानें पोर्टल लॉगिन की पूरी प्रक्रिया

गाइड · · Solar Power UP, लखनऊ
PM Surya Ghar Yojana: लखनऊ में 300 यूनिट फ्री बिजली के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन, जानें पोर्टल लॉगिन की पूरी प्रक्रिया

लखनऊ: बढ़ते बिजली बिल से राहत दिलाने के लिए केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana) राजधानी लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य हर घर को सौर ऊर्जा से जोड़कर 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना है।

PM Surya Ghar UP Registration: कैसे करें ऑनलाइन आवेदन

  1. आधिकारिक वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर 'Apply for Rooftop Solar' विकल्प चुनें।

  3. अपने राज्य में 'Uttar Pradesh' और अपनी बिजली वितरण कंपनी (जैसे- MVVNL) का चयन करें।

  4. अपना बिजली उपभोक्ता खाता संख्या (CA/Consumer Number) और मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी सत्यापित करें।

  5. इसके बाद आपका 'PM Surya Ghar UP registration' पूरा हो जाएगा।

PM Surya Ghar Portal Login और वेंडर चयन

रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदक को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। लॉगिन करते ही उपभोक्ता अपने घर की क्षमता के अनुसार सोलर प्लांट का चयन कर सकते हैं। पोर्टल पर लखनऊ जिले के सभी अप्रूव्ड सोलर वेंडर्स की लिस्ट उपलब्ध है। उपभोक्ता अपनी पसंद के वेंडर से संपर्क कर साइट सर्वे करवा सकते हैं।

सोलर वेंडर के लिए आप  कृष्‍णा सोलर आथराइज्‍ड वेंडर पर क्लिक करें। ऊपर की पूरी प्रक्रिया वेंडर खुद भी कर देते हैं।

डिस्कॉम (DISCOM) से तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद वेंडर सोलर प्लांट इंस्टॉल करता है। इंस्टॉलेशन और नेट-मीटरिंग पूरी होने के बाद बैंक खाते में सीधे सब्सिडी ट्रांसफर कर दी जाती है।

सोलर सिस्टम लगवाना चाहते हैं?

लखनऊ और आसपास फ्री साइट सर्वे + सब्सिडी सपोर्ट

फ्री कोट लें

और पढ़ें