नियम और शर्तें
जानकारी अनुमान है
इस वेबसाइट पर दी गई कीमतें, बचत, सब्सिडी और कैलकुलेटर के नतीजे सिर्फ़ मोटे अनुमान हैं। असली कीमत और शर्तें साइट सर्वे के बाद लिखित कोटेशन में तय होती हैं।
सरकारी योजनाएँ
सब्सिडी और योजनाओं के नियम सरकार तय करती है और बदल सकते हैं। आवेदन से पहले आधिकारिक पोर्टल (pmsuryaghar.gov.in) और UPNEDA से ताज़ा नियम देखें। हम आवेदन में मदद करते हैं, पर सब्सिडी की मंज़ूरी की गारंटी नहीं दे सकते।
बचत की गारंटी नहीं
बिजली का उत्पादन धूप, छाया, मौसम, साफ़-सफ़ाई और सिस्टम की देखभाल पर निर्भर करता है। वेबसाइट पर दिखाई गई बचत का आँकड़ा किसी तरह की गारंटी नहीं है।
ब्रांड के नाम
वेबसाइट पर आए ब्रांड/कंपनियों के नाम उनके अपने मालिकों के हैं। जहाँ हम Authorized Dealer हैं, वहीं ऐसा लिखा गया है।