लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए उपभोक्ताओं को डबल सब्सिडी का फायदा मिल रहा है। केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर' योजना के साथ-साथ उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (UPNEDA) भी राज्य स्तर पर अतिरिक्त आर्थिक मदद दे रहा है।
Rooftop Solar Subsidy UP: सब्सिडी का पूरा गणित
उत्तर प्रदेश में सोलर सब्सिडी का ढांचा क्षमता के आधार पर इस तरह तय किया गया है:
-
1 kW प्लांट पर: केंद्र सरकार से ₹33,000 और यूपी सरकार (UPNEDA) की ओर से ₹15,000 मिलते हैं। कुल सब्सिडी: ₹48,000।
-
2 kW प्लांट पर: केंद्र से ₹66,000 और राज्य सरकार से ₹30,000 की छूट मिलती है। कुल सब्सिडी: ₹96,000।
-
3 kW प्लांट पर: केंद्र सरकार द्वारा अधिकतम ₹78,000 और यूपी सरकार द्वारा अधिकतम ₹30,000 दिए जाते हैं। यानी 3kW के प्लांट पर उपभोक्ता को कुल ₹1,08,000 तक की सीधी बचत होती है।
- लखनऊ में सोलर सिस्टम लगवाने के किए यहां क्लिक करें
UPNEDA Solar Subsidy के लिए आवश्यक शर्तें
सब्सिडी का लाभ केवल घरेलू (Residential) बिजली उपभोक्ताओं को मिलता है। सोलर प्लांट ग्रिड-टाईड (On-Grid) होना चाहिए और उसमें नेट-मीटर लगना अनिवार्य है। सब्सिडी की राशि सीधे उपभोक्ता के आधार-लिंक्ड बैंक खाते (DBT) में क्रेडिट की जाती है।