सोलर सिस्टम, सब्सिडी और इंस्टॉलेशन
बिना सब्सिडी लगभग ₹1.5–1.8 लाख के आसपास हो सकता है। PM सूर्य घर + राज्य सहायता के बाद नेट खर्च अक्सर बहुत कम रह जाता है (लगभग ₹65,000–1,00,000 रेंज में, ब्रांड और रूफ पर निर्भर)। सटीक आंकड़ा साइट सर्वे के बाद ही मिलता है।
केंद्र की सब्सिडी 1kW पर लगभग ₹30,000, 2kW पर ₹60,000, 3kW+ पर अधिकतम लगभग ₹78,000 तक हो सकती है। उत्तर प्रदेश में अतिरिक्त राज्य सहायता भी लागू है। 3kW पर कुल सहायता राज्य की ओर से 30,000 की सहायता दी जाती है। इस प्रकार से 3kw के सोलर सिस्टम पर ₹1,08,000 के करीब सब्सिडी मिलती है। — आधिकारिक पोर्टल से पुष्टि करें।
राष्ट्रीय रूफटॉप सोलर पोर्टल पर आवेदन, UPNEDA/अधिकृत वेंडर के माध्यम से इंस्टॉलेशन, और नियमों के अनुसार बैंक खाते में सब्सिडी। हम पेपरवर्क में मदद करते हैं।
ऑन-ग्रिड सिस्टम ग्रिड से जुड़ा होता है, अतिरिक्त बिजली नेट मीटर से भेज सकते हैं; आमतौर पर सब्सिडी इसी पर मिलती है। ऑफ-ग्रिड बैटरी पर चलता है, महंगा होता है। जबकि हाइब्रिड सिस्टम में अतिरिक्त बिजली ग्रिड या बिजली विभाग को चली जाती है और बैटरी भी चार्ज होती है और सीधे भी प्रयोग कर सकते हैं।
जब आपके सोलर से बनी अतिरिक्त बिजली सरकारी ग्रिड में जाती है और बिल में क्रेडिट मिलता है। UPPCL नियमों के अनुसार क्षमता आपके sanctioned load से अधिक नहीं होनी चाहिए।
लगभग 80–100 वर्ग फुट प्रति kW (पैनल टाइप और माउंटिंग पर निर्भर)। 3kW के लिए अक्सर 250–300 वर्ग फुट छाया-मुक्त छत उपयुक्त रहती है।
भौतिक इंस्टॉलेशन अक्सर 1–3 दिन। नेट मीटर मंजूरी और पूरे प्रोसेस में कुछ सप्ताह लग सकते हैं।
सिर्फ ऑन-ग्रिड + सब्सिडी के लिए बैटरी जरूरी नहीं। बिजली कटौती के बैकअप के लिए बैटरी/हाइब्रिड चुन सकते हैं — लागत बढ़ जाती है।
लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर और आसपास। डिमांड के आधार पर अन्य जिलों में भी सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। बेहतर रेट और क्वालिटी के साथ।
अक्सर पैनल पर 25 वर्ष परफारमेंस वारंटी (ब्रांड के अनुसार) होती है। इनवर्टर पर अलग वारंटी होती है। ऐसे ही बैट्री पर भी ब्रांड और क्वालिटी के आधार पर अलग अलग वारंटी रहती है।
संपर्क फॉर्म भरें या WhatsApp/कॉल करें। हम छत और बिल देखकर साइज और अनुमानित खर्च बताते हैं।
हम Waaree अथॉराइज्ड डीलर हैं; ग्राहक की पसंद पर अन्य ब्रांड विकल्प भी देखे जा सकते हैं, सब्सिडी नियमों (जैसे ALMM/DCR) का ध्यान रखकर।
और सवाल है?
फ्री कोट / संपर्क