🚿 सोलर वॉटर हीटर
गीजर के बिजली खर्च से छुटकारा। घर, हॉस्टल, होटल के लिए।
बिजली के गीजर में सबसे ज़्यादा बिल सर्दियों में आता है। सोलर वॉटर हीटर धूप से पानी गर्म करता है, इसलिए गीजर की बिजली बहुत कम इस्तेमाल होती है। सर्दी में बादल हों तो साथ में बिजली की रॉड (बैकअप) काम आ जाती है।
कितनी क्षमता?
मोटा हिसाब: प्रति व्यक्ति रोज़ लगभग 40–50 लीटर गर्म पानी। चार लोगों के परिवार के लिए आमतौर पर 150–200 लीटर का सिस्टम चलता है। हॉस्टल, होटल और अस्पताल के लिए बड़ी क्षमता के सिस्टम लगते हैं।
दो तरह के हीटर
- ETC (ट्यूब वाला): कम धूप और सर्दी में भी अच्छा चलता है, घरों में ज़्यादा लगता है।
- FPC (फ्लैट प्लेट): ज़्यादा दबाव और बड़े प्रोजेक्ट के लिए।
देखभाल
ट्यूब/प्लेट पर धूल हटाना, पानी की क्वालिटी (कठोर पानी में ट्यूब पर परत जमती है) और हर साल एक बार जाँच — यही मुख्य बातें हैं। कीमत क्षमता और ब्रांड पर निर्भर है; संपर्क करने पर कोटेशन मिलेगा।