🚜 सोलर पंप (खेती व सिंचाई)
डीज़ल/बिजली के खर्च के बिना सिंचाई। किसानों के लिए।
सोलर पंप सीधे धूप से चलता है। न डीज़ल का खर्च, न बिजली के कनेक्शन का इंतज़ार। दिन में सिंचाई करने वाले किसानों के लिए यह सबसे सीधा फ़ायदा देता है।
कौन-सा पंप?
- सबमर्सिबल: गहरे बोरवेल के लिए।
- सरफेस: कम गहराई, नहर या तालाब से पानी उठाने के लिए।
- HP: कितना पानी, कितनी गहराई और कितनी ज़मीन — इन तीन बातों से तय होता है। आमतौर पर 1 से 10 HP तक के पंप चलते हैं।
सरकारी योजना (PM-KUSUM)
किसानों के लिए सोलर पंप पर सरकारी योजना (PM-KUSUM) में सब्सिडी का प्रावधान है। उसके नियम, पात्रता, कितने HP तक लाभ और आवेदन की व्यवस्था राज्य और समय के हिसाब से बदलती रहती है। इसलिए पक्की रकम हम यहाँ नहीं लिखते — फ़ॉर्म भरें, हम आपके जिले के ताज़ा नियम के हिसाब से बताएँगे।
खरीदने से पहले पूछें
- पंप, पैनल और कंट्रोलर की वारंटी कितनी है और कौन देगा?
- बादल वाले दिन पानी कितना कम होगा?
- खराबी होने पर सर्विस कौन और कितने दिन में करेगा?