सोलर लगवाने से पहले ये 10 बातें ज़रूर पूछें (चेकलिस्ट)
अपडेट: 8 अक्टूबर 2026 · Solar Power UP टीम

सोलर एक बार का बड़ा खर्च है और 25 साल चलना चाहिए। किसी भी कंपनी से (हमसे भी) बात करते समय ये सवाल पूछें।
- कुल कितने kW और कितने पैनल? हर पैनल की वॉट क्षमता लिखित में लें।
- पैनल का ब्रांड और DCR या नहीं? सब्सिडी के लिए DCR ज़रूरी है।
- इन्वर्टर का ब्रांड और वारंटी कितनी? इन्वर्टर की वारंटी आमतौर पर पैनल से कम होती है।
- स्ट्रक्चर किस मोटाई और कोटिंग का? आँधी और जंग से बचाव इसी पर निर्भर है।
- कुल खर्च में क्या-क्या शामिल? GST, नेट मीटर, केबल, अर्थिंग, कागज़ी काम।
- सब्सिडी का काम कौन करेगा? और किस चरण तक आपसे कितना पैसा लिया जाएगा।
- कंपनी बिजली कंपनी में एम्पैनल्ड है? सब्सिडी के लिए ज़रूरी है।
- कितने दिन में चालू? और देरी होने पर कौन ज़िम्मेदार।
- सर्विस और सफाई: खराबी में कौन आएगा, कितने दिन में, कितने समय तक मुफ़्त।
- पिछले ग्राहक: आपके इलाके के कम से कम 2–3 चालू सिस्टम देखने/पूछने की इजाज़त।
साइट सर्वे के बाद कोटेशन लेकर इन सब बातों से मिलाएँ। हमारी तरफ़ से हर बात लिखित में दी जाती है। फ्री साइट सर्वे बुक करें।
अपने घर के लिए सही सिस्टम जानना है?


